
बंजार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
कुल्लू: पुलिस थाना बंजार में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बंजार में धारा 331(4), 305 और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ शब्बू (29) निवासी गांव घेलीगाड़, डाकघर एवं तहसील बंजार, चित्र सिंह उर्फ चेतन (25) निवासी गांव थुआरी, डाकघर लारजी, तहसील सैंज तथा प्रवीण कुमार उर्फ पिंकू (29) निवासी गांव थुआरी, डाकघर लारजी, तहसील सैंज के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को 9 सितंबर 2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 सितंबर 2026 की रात तरगाली स्थित उसके स्टोर के बाहर रखी लोहे की प्लेट को तीन व्यक्ति सफेद रंग की ऑल्टो कार में चोरी कर ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस थाना बंजार की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बंजार से काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लोहे की प्लेट बरामद कर ली है। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की ऑल्टो कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
तीनों आरोपियों को 9 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस का आगामी अन्वेषण जारी है।
#Kullu #Banjar #BanjarPolice #CrimeNews #HimachalPradesh #PoliceAction #TheftCase #UTHimachal #UniqueTodayNews