
#Bahraich:- एक्सपायर बीजा के साथ तीन श्रीलंकाई समेत चार को एसएसबी ने पकड़ा
ब्लॉक मिहिपुरवा में रुपनवा के पास जंगल के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में थे सभी
बहराइच। नेपाल सीमा पर बुधवार देर रात रुपनवा चेकपोस्ट के पास एसएसबी ने तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु की एक महिला को पकड़ लिया। चारों ऑटो से सीमा तक पहुंचे थे और नेपाल जाने का रास्ता पूछ रहे थे। भाषा समझ में न आने पर स्थानीय लोगों ने एसएसबी को सूचना दी।
जांच में तीनों श्रीलंकाई नागरिकों के पासपोर्ट मिले, लेकिन उनका वीजा करीब तीन माह पहले समाप्त हो चुका था। एसएसबी ने चारों को मुर्तिहा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पकड़े गए लोगों की पहचान श्रीलंका के जाफना निवासी अजीत कुमार (39), कौशल्या (38) और प्रभाप (38) तथा तमिलनाडु निवासी धर्म सुधाकर (35), पत्नी सुधाकर के रूप में हुई है। चारों जंगल से सटी सीमा के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे।
कोतवाल यतीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीनों श्रीलंकाई नागरिकों के पासपोर्ट मिले हैं और उनके वीजा की अवधि समाप्त होने की जानकारी सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि चारों से पूछताछ की जा रही है। इमिग्रेशन की मदद से जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#वायरल #facebookpost #facebookviral #facebookreelsviral Sashastra Seema Bal - SSB