Public App Logo
Profile Picture

ABHISHEK SHARMA JOURNALIST

@abhishek.sharma.brh
1931Followers
1Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=बेगुसराय:- nis:value=बेगुसराय:- nis:enabled=true nis:link/> बेगूसराय में महिला डांसर पर दारोगा ने चलाया हाथ, आयोजक को भी पीटा, भड़की भीड़ तो निकाल दी पिस्टल, एसपी ने दिए पूरे मामले में जांच के आदेश
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> प्रेम प्रसंग में 16 वर्षीय किशोरी टावर पर चढ़ी, ऑनलाइन निकाह होने के बाद नीचे उतरने को राजी हुई किशोरी 

बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव बसथनवा में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर एक 16 वर्षीय किशोरी टावर पर चढ़ गई। किशोरी के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन किशोरी अपनी जिद पर अड़ी रही। 

सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। लेकिन सफलता नहीं मिली । 

 किशोरी गांव के ही एक युवक से निकाह करने की जिद पर अड़ी थी ,  युवक वर्तमान में मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। किशोरी का कहना है कि वह युवक से ही शादी करना चाहती है। इसी मांग को लेकर वह टावर पर चढ़ गई।

काफी प्रयास के बाद कोई हल न निकलता देख पुलिस ने युवक के पिता मौके पर बुलाया जिसके बाद ग्रामीणों व पुलिस के समझाने के बाद युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार हुए करीब 11 बजे  फोन पर दोनो का निकाह पढ़ाया गया जिसके बाद किशोरी को नीचे उतारा जा रहा है <nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow nis:value=lucknow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookviral nis:value=facebookviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow:- nis:value=Lucknow:- nis:enabled=true nis:link/> जब श्रद्धा पर मुकदमा दर्ज है तो इतनी सुरक्षा देने का क्या कारण है...

लखनऊ। श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार शाम 5:30 बजे अपर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों की सुरक्षा में मध्य जोन के लगभग सभी थानों की फोर्स लगी थी। श्रद्धा और रश्मि महिला पुलिस के घेरे में थीं। कोर्ट में मौजूद वकीलों में चर्चा थी कि इतनी सुरक्षा तो माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को भी नहीं मिली थी।

चर्चा थी कि आरोपियों को कोर्ट परिसर की बहुखंडी इमारत में फर्स्ट फ्लोर पर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया जाएगा। फर्स्ट फ्लोर के कमरा नंबर 115 के बाहर शाम करीब 4 बजे से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। श्रद्धा को देखने के लिए वकीलों का जमावड़ा लगा रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे हजरतगंज थाने की फोर्स भी कमरे के बाहर तैनात कर दी गई। मोबाइल फोन के जरिये श्रद्धा की लोकेशन ली जा रही थी। 5:30 बजे करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों के काफिले के साथ श्रद्धा, रश्मि और दानिश को कोर्ट पहुंचाया गया। दानिश के चेहरे पर मास्क था, जबकि श्रद्धा और रश्मि के चेहरे दुपट्टे से ढके थे। तीनों आरोपियों को सीजेएम की जगह एसीजेएम कोर्ट के कक्ष संख्या 302 में ले जाया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> चकमार्ग पर दिखा किंग कोबरा, ग्रामीणों में दहशत 

बहराइच। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत जनजाति गांव विशुनापुर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे भारत गैस एजेंसी के सामने चकमार्ग पर एक विशाल किंग कोबरा सांप टहलता हुआ दिखाई दिया जो फन काढ़कर खड़ा होता रहा। 

उस समय लोग खेतों में काम कर रहे थे और चकमार्ग से आवाजाही कर रहे थे। अचानक सांप पर नजर पड़ते ही ग्रामीण सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और लोग दूर से ही सांप पर नजर बनाए रखे।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, लेकिन आरोप है कि कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। अंधेरा बढ़ने के बाद सांप खेत में कहीं चला गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> मिहिपुरवा में उर्वरक की दुकान बंद कर फरार हुए संचालक, नोटिस
 दुकानों पर औचक छापेमारी कर 17 संदिग्ध नमूने गृहीत किया 

बहराइच। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गुरुवार को जनपद में 4 टीम में गठित कर उर्वरक विक्रेताओं के यहां औचक छापेमारी की गई  जिला कृषि अधिकारी डॉ सुबेदार यादव द्वारा मिहीपुरवा एवं नानपारा  तहसील में, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा द्वारा  सदर,  जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा पयागपुर,  एवं अपर जिला कृषि अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा महसी एवं कैसरगंज तहसील क्षेत्र में स्थित उर्वरक की दुकानों पर    छापेमारी अभियान चलाया गया। सभी टीमों द्वारा कुल 48 दुकानों पर छापेमारी कर , संदिग्धता प्रतीत होने पर 17 नमूने ग्रहण प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा गया, जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । 

जिला कृषि अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान, दुकान बंद करके भाग जाने के कारण नवाब खाद भंडार, इकरा खाद  भंडार,  खाद बीज भंडार, मिहिपुरवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, अभिलेख अपूर्ण होने के कारण अभी खाद भंडार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा नानपारा में स्थित थोक उर्वरक विक्रेता, बुद्धि लाल एंड संस की, मोहित एंटरप्राइजेज, इफको ई बाजार, नानपारा एवं इफको ई  बाजार मिहीपुरवा सहित अन्य उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर कुल 17 नमूने ग्रहण किए गए ।  

जिला कृषि अधिकारी द्वारा समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि सभी उर्वरक विक्रेता पोस मशीन से आधार कार्ड से खेतौनी को चेक करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करें  । उर्वरक वितरण के साथ-साथ स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर स्टॉक एवं उर्वरक खरीदने वाले का रिकॉर्ड प्रतिदिन  प्रतिदिन मेंटेन कर उर्वरक की बिक्री करें ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> :- क्या ऐसा करना सही है कृपया कमेंट्स में जरूर बताएं,,
 <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookviral nis:value=facebookviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/> UP Police
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich nis:value=Bahraich nis:enabled=true nis:link/> :- अधिवक्ता को वाहन से टक्कर मारने वाले की  गिरफ्तारी की मांग , वकीलों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी 
बहराइच। अधिवक्ता अखलेश कुमार त्रिपाठी को  फॉर्च्यूनर गाड़ी से टक्कर मारने वाले युवक   मनीष  की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे वकीलों ने दीवानी कचहरी में प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है । अधिवक्ताओं का कहना है कि आरोपी ने जानबूझकर उन्हें मारने की कोशिश की थी । 

बुधवार को बहराइच गोंडा मार्ग पर स्थित चित्तौरा इलाके में चार पहिया वाहन ने  अधिवक्ता अखिलेश कुमार त्रिपाठी को  टक्कर मार दी थी। घटना में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो थे । जिसके चले गुरुवार को उन्हें जिला अस्पताल से  लखनऊ रेफर कर दिया गया । 

पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता समाज नाराज है।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookviral nis:value=facebookviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/> UP Police Bahraich Police
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> मोबाइल मांगना पड़ा भारी,, थाना फखरपुर से युवक लापता,, मां का रो रो कर  बुरा हाल,, वीडियो वायरल <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookviral nis:value=facebookviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/> Bahraich Police
<nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow:- nis:value=Lucknow:- nis:enabled=true nis:link/> एक नवंबर से शीतकालीन वर्दी में रहेंगे पुलिस कर्मी

लखनऊ। मौसम में बदलाव के बीच उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मियों की वर्दी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश में शीतकालीन वर्दी धारण करने की व्यवस्था लागू की जाएगी। पत्र के अनुसार  27 अक्टूबर रात के समय शीतकालीन वर्दी पहननी होगी। एक नवंबर से दिन और रात, दोनों समय शीतकालीन वर्दी धारण करना अनिवार्य होगा।
 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद जारी निर्देशों में संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> घर से निकले सूरज मौर्य देर शाम तक नहीं लौटे घर,,
बहराइच शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी रवि कुमार मौर्य का 16 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार मौर्य उर्फ सूरज बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के बाहर से कहीं चला गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। किशोर के लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं।परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आदित्य कुमार मौर्य उर्फ सूरज कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 6393841267 पर सूचना दें। परिवार के लोग काफी परेशान हैं। Bahraich Police
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich nis:value=Bahraich nis:enabled=true nis:link/> - फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से हुई झपटमारी की घटना का सफल अनावरण,*
- *नगदी ₹49,500, टैबलेट, घटना में प्रयुक्त 02 बाइक बरामद*
- *04 अभियुक्त गिरफ्तार*

       पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली देहात दद्दन सिंह के नेतृत्व में फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से हुई झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से झपटमारी की घटना से संबंधित  ₹49,500 नकद, एक लेनोवो कम्पनी का टैबलेट तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

विवरण- 
       दिनांक 14.10.2026 को भारत फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी सतीश चन्द्र मोटरसाइकिल से बेड़नापुर क्षेत्र से बहराइच जा रहे थे कि इसी दौरान महाकाल पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें धक्का देकर उनका बैग छीन लिया गया था। जिसमें नगदी, एक टैबलेट, पावर बैंक तथा बायोमैट्रिक मशीन रखी हुई थी। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 394/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

        उक्त के क्रम में दिनांक 21.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व भ्रमण कर रही थी कि इसी दौरान घटना के संबंध में मुखबिर से प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अहिरनपुरवा गोलवा से कहारनपुरवा जाने वाले मार्ग पर पहुंच तत्काल घेराबंदी की गयी तथा मौके से 04 व्यक्तियों को नियमानुसार हिरासत में लेकर तलाशी व पूछताछ की गयी । तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹49,500 नकद एवं लेनोवो कम्पनी का एक टैबलेट बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।

       पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्तों को फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी के वसूली कार्य एवं उसके आने-जाने के मार्ग की जानकारी थी। इसी जानकारी के आधार पर अभियुक्तों ने आपस में योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। दिनांक 14.10.2026 को सतीश चन्द्र के वसूली कर बहराइच लौटते समय महाकाल पेट्रोल पम्प के पास उन्हें धक्का देकर उनका बैग छीन लिया गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि छीनी गई धनराशि को अभियुक्तों ने आपस में बांट लिया था तथा बैग एवं बायोमैट्रिक मशीन को रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस द्वारा बरामदगी एवं विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय, बहराइच रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- 
- सत्यदेव विश्वकर्मा उर्फ सत्या, पुत्र रामकृपाल विश्वकर्मा, निवासी प्रधान पुरवा, विजौवापुर, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच, उम्र करीब 25 वर्ष।
- विपिन यादव, पुत्र फुल्लन यादव, निवासी विजौवापुर, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच, उम्र करीब 26 वर्ष।
- बड़कऊ उर्फ हुसैन, पुत्र अमानत अली, निवासी डोकरी, थाना बौण्डी, जनपद बहराइच, उम्र करीब 30 वर्ष।
- सत्येन्द्र कुमार शुक्ला उर्फ सचिन, पुत्र शिवदत्त शुक्ला, निवासी रामापुर किल्हौली, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच, उम्र करीब 30 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान व समय- 
गिरफ्तारी स्थान- अहिरनपुरवा गोलवा से कहारनपुरवा जाने वाले मार्ग 
दिनांक- 21.10.2026 

- बरामदगी—
- ₹49,500 नगद
- 01 लेनोवो टैबलेट
- 01 अपाचे मोटरसाइकिल, UP40 AN 3891
- 01 सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, UP40 AL 7841  
Bahraich Police UP Police <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> एक्सपायर बीजा के साथ तीन श्रीलंकाई समेत चार को एसएसबी ने पकड़ा
ब्लॉक मिहिपुरवा में रुपनवा के पास जंगल के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में थे सभी
बहराइच। नेपाल सीमा पर बुधवार देर रात रुपनवा चेकपोस्ट के पास एसएसबी ने तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु की एक महिला को पकड़ लिया। चारों ऑटो से सीमा तक पहुंचे थे और नेपाल जाने का रास्ता पूछ रहे थे। भाषा समझ में न आने पर स्थानीय लोगों ने एसएसबी को सूचना दी।
जांच में तीनों श्रीलंकाई नागरिकों के पासपोर्ट मिले, लेकिन उनका वीजा करीब तीन माह पहले समाप्त हो चुका था। एसएसबी ने चारों को मुर्तिहा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पकड़े गए लोगों की पहचान श्रीलंका के जाफना निवासी अजीत कुमार (39), कौशल्या (38) और प्रभाप (38) तथा तमिलनाडु निवासी धर्म सुधाकर (35), पत्नी सुधाकर के रूप में हुई है। चारों जंगल से सटी सीमा के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे।
कोतवाल यतीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीनों श्रीलंकाई नागरिकों के पासपोर्ट मिले हैं और उनके वीजा की अवधि समाप्त होने की जानकारी सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि चारों से पूछताछ की जा रही है। इमिग्रेशन की मदद से जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookviral nis:value=facebookviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/> Sashastra Seema Bal - SSB
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, सिपाही समेत 8 हुए घायल
बहराइच। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हो गए। जिसमें फखरपुर, जरवल रोड और मोतीपुर में युवक की मौत हो गई। वहीं राम गांव थाना में तैनात दो सिपाही समेत आठ लोग घायल हो गए। सिपाहियों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=unnav:- nis:value=Unnav:- nis:enabled=true nis:link/> यूट्यूबर प्रेमी संग पति की हत्या कर शव बक्से में भर फेंक दिया,,
पहले पति को छोड़ अपने से 12 वर्ष छोटे युवक से की शादी,,
चारों आरोपित गिरफ्तार,,

उन्नाव: किराये का कमरा लेकर रह रही 40 वर्षीय महिला ने उसी घर में किरायेदार यूट्यूबर प्रेमी की मदद से अपने 28 वर्षीय पति की सिलबट्टे से सिर कूचकर हत्या कर दी। फिर मेरठ में नीले ड्रम कांड की तरह शव को चार फीट लंबे, ढाई फीट चौड़े व तीन फीट ऊंचे बक्से में भरकर 30 किमी दूर उन्नाव-लालगंज हाईवे की सर्विस लेन पर फेंक दिया। जिस लोडर से बक्से को लाया गया, उसे 14 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने ट्रेस कर घटना का राजफाश किया और चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नशे में पति की मारपीट व अक्सर झगड़ों से तंग महिला ने यूट्यूबर से नजदीकी बढ़ाई और फिर दो मजदूरों की मदद से घटना को अंजाम दिया गया,,
पंचमखेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू सविता की लखनऊ के मलिहाबाद के अटौरा निवासी जगदीश की पत्नी नेहा रावत से नौ साल पहले मुलाकात हुई थी। वह अपने जगदीश व चार बेटियों को छोड़ सोनू के साथ चली गई। सोनू उसे लेकर शुक्लागंज में दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। फिर कोर्ट मैरिज कर ली। एक माह से दोनों किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। यहीं नेहा की करीबी उसी
घर में किराए पर रह रहे यूट्यूबर जितेंद्र उर्फ राहुल सिंह से हो गई। सोनू से ऊब चुकी नेहा ने जितेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सोमवार रात लगभग नौ बजे जितेंद्र व सोनू ने कमरे में बैठकर शराब पी फिर
नशे में होने पर रात 12 बजे नेहा ने सिलबट्टे से सोनू के सिर में वार किया और दोनों ने कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। 18 घंटे शव कमरे में रखे रहे और मंगलवार शाम छह बजे यूट्यूबर ने 10 हजार रुपये देकर दो मजदूरों को बुलाया। दोनों की मदद से शव बक्से में रखा और ऊपर से कंबल, कपड़े व तकिया रख दिया। 1200 रुपये भाड़े पर लोडर बुककर चालक को कमरा बदलने का झांसा दे बक्से को सर्विस लेन पर फिंकवा दिया। रात लगभग नौ बजे एक बुलडोजर रिपेयरिंग दुकान के संचालक ने बक्सा पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। 
एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में लोडर दिखने पर नंबर से चालक तक पुलिस पहुंची व बुकिंग की जानकारी हुई। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर नेहा, जितेंद्र, मजदूर तौहीद व नाबालिग को पकड़ा गया, जिन्होंने जुर्म स्वीकारा है वहीं लोडर चालक की भूमिका नहीं मिली है
<nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookviral nis:value=facebookviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/> UP Police
<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल,, nis:value=वायरल,, nis:enabled=true nis:link/> वाह रे बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार,, <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookviral nis:value=facebookviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> "श्रद्धा का ये लेटेस्ट ऑडियो नवाबों के शहर में शिकार की तलाश में घूमती हुस्न परियों.. रईसजादों और ब्यूरोक्रेट्स के बड़े कॉकश की मिसाल है.. सुनिए.. इसमें "सर" के अलावा भी कुछ मिलेगा.."

ऑडियो सुनकर ऐसा लग रहा है कि कार में घूमते समय हुई बातचीत किसी ने रिकॉर्ड की है..

श्रद्धा -- तुमने गोल-गोल घुमाकर मेरी बदनामी कराई है.. लोग आते भी मेरे हिसाब से, जाते भी मेरे हिसाब से हैं.. एटलीस्ट जब तक मेरा मन है, तब तक तो मैं रहूंगी.. उसके बाद मैं देखूंगी कि क्या करना है!!

दूसरा युवक -- इसके बारे में सर ये भी बता रहे थे..

श्रद्धा -- क्या??

युवक -- कि उसका नुकसान-वुकसान हो गया है..

श्रद्धा (चौंकते हुए) -- सर को कैसे पता ये सारी बातें?? एक हैं, इसके जानने वाले ऑफिसर.. वो मेरे भी जानने वाले हैं खैर, मतलब, सर नहीं हैं.. मेन सर नहीं हैं.. एक ऑफिसर हैं जानने वाले, उनको पता चला कि आजकल तो दुबे जी यहां इसके साथ घूम रही हैं.. ठीक है, तो उसने बोला, दोस्त हैं.. तो फिर उन्होंने बताया, कहा कि नहीं पहले तो पैसे मैं ठीक-ठाक लड़का था.. अभी कुछ नुकसान-वुकसान भी हुआ था इसका.. पता नहीं तुम्हारे बारे में क्या-क्या डीटेल्स उन्होंने निकाल लीं..

शिवा -- सही डिटेल्स निकाली हैं..

श्रद्धा -- हां तो जब वो डिटेल्स निकाल सकते हैं न तो बंबू भी कर सकते हैं.. ठीक है.. तो एक आंसू अगर मेरा बह गया न.. क्योंकि गलत मेरे साथ हुआ है यहां पे.. वादे करते समय नहीं समझ में नहीं आ रहा था तुम्हें.. कभी छोड़कर नहीं जाऊंगा.. साथ रहूंगा, ये करूंगा, वो करूंगा, अब तुम मुझे छोड़ के जा रहे हो.. 
दूसरा युवक -- क्या हुआ क्या है!!
श्रद्धा -- कुछ हुआ ही तो नहीं है.. बस पता ही नहीं है, क्या हो रहा है!! समझ में ही नहीं आ रहा है.. ये मुझे दो दिन से इग्नोर कर रहा है.. इसकी लाइफ में कोई लड़की आ गई.. 
शिवा -- कोई लड़की नहीं है, कोई लड़की नहीं है.. आपको डिटेल्स निकलवाना है, डिटेल्स निकलवा लो.. आपके लिए तो चुटकियों का काम है.. कॉल डिटेल्स, साइबर से सब चुटकियों में निकलवा लोगी..

इस ऑडियो को सुनकर लग रहा है कि श्रद्धा के हुस्न और माया के जाल में फंसकर शिवा उसके करीब तो आ गया लेकिन उसके आसपास की गंदी दुनिया देखकर शायद वो दूर जाना चाहता था.. उसने श्रद्धा को छोड़ने की कोशिश की.. लेकिन श्रद्धा को ये मंजूर नहीं था.. शायद श्रद्धा का इगो हर्ट हो रहा था.. उसने सोचा होगा कि मैं बला की खूबसूरत.. बड़े-बड़े लोग मेरे आगे-पीछे घूमते हैं.. मेरे इशारों पर चलते हैं.. और ये साधारण सा लड़का मुझे छोड़ने की सोच रहा है.. ऐसा कैसे सोच सकता है कोई!! ये ऑडियो श्रद्धा के उसी फ्रस्ट्रेशन का प्रमाण है.. इस ऑडियो में भी "सर" का जिक्र आया है..

<nis:link nis:type=tag nis:id=shraddhadubey nis:value=ShraddhaDubey nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shiva nis:value=shiva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivasharma nis:value=shivasharma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivasharmacase nis:value=ShivaSharmaCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shraddhadubeycase nis:value=shraddhadubeycase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=death nis:value=death nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deathnews nis:value=deathnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mystery nis:value=mystery nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=conspiracy nis:value=conspiracy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ias nis:value=ias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iasofficer nis:value=iasofficer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ips nis:value=ips nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ipsofficer nis:value=ipsofficer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeofficer nis:value=policeofficer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policenews nis:value=PoliceNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sir nis:value=sir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bureaucrats nis:value=bureaucrats nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bureaucracy nis:value=Bureaucracy nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=politicsnews nis:value=politicsnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politicsupdate nis:value=PoliticsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow nis:value=Lucknow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> बाल बाल बची बलहा विधायक ,,
नगर पंचायत मिहीपुरवा में आयोजित राम लीला और रावण के पुतला दहन में भाजपा विधायक सरोज सोनकर पहुंची। पुतला दहन के दौरान रॉकेट जलते हुए विधायक के पास पहुंच गया। उनके हाथ में जलता रॉकेट जा भिड़ा। इससे हलचल मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाया। इसके बाद विधायक को नीचे लेकर गए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन/पुष्पचक्र अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धांजलि।*
       आज दिनांक 21.10.2026 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में अमर शहीदों, जिन्होंने नागरिकों की सुरक्षा व राष्ट्र सेवा हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, ऐसे शहीद वीर जवानों को शत-शत नमन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
       पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति एवं सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की सुरक्षा एवं जनसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। इस दिवस को मनाए जाने का इतिहास 21 अक्टूबर, 1959 की उस घटना से जुड़ा है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में लगभग 15,000 फीट की ऊँचाई पर देश की सीमा की सुरक्षा एवं निगरानी में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था। विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय पुलिस के जवानों ने अदम्य साहस, वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए शत्रु का सामना किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इस घटना में दस वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। साथ ही बताया गया कि पुलिस का कर्तव्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण है, जिसमें पुलिसकर्मी समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कर्तव्यपालन के दौरान अनेक पुलिसकर्मी अपने प्राणों का बलिदान कर देते हैं, जिनका त्याग एवं समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। पुलिस स्मृति दिवस न केवल शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, बल्कि यह समस्त पुलिस बल को उनके अदम्य साहस, कर्तव्यपरायणता एवं राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेने का संदेश भी देता है। अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए समस्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
       उल्लेखनीय है कि 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक सम्पूर्ण भारतवर्ष में कर्तव्य की वेदी पर 154 पुलिसजनों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 06 पुलिसजन सम्मिलित हैं—*1. उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, 2. उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, 3. आरक्षी अशोक कुमार, 4. आरक्षी प्रदीप कुमार, 5. फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस, अग्निशमन सेवा, 6. फायरमैन रोहित यादव, अग्निशमन सेवा।* दिनांक 05.05.2026 को जनपद जालौन के कोतवाली उरई में चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति का अपहरण किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपहृत व्यक्ति की सकुशल बरामदगी हेतु रवाना पुलिस दल में शामिल उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, आरक्षी अशोक कुमार एवं आरक्षी प्रदीप कुमार की केएमपी एक्सप्रेसवे पर जनपद नूंह, हरियाणा के धुलावट टोल प्लाजा के निकट स्कॉर्पियो वाहन के आगे चल रहे ट्रक से टकरा जाने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसी क्रम में दिनांक 04.08.2026 को प्रातः लगभग 03:28 बजे जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्रांतर्गत ग्रेटर नोएडा स्थित मेसर्स आईएलजीआईएम इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण अग्निकांड की सूचना प्राप्त होने पर अग्निशमन दल द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आग बुझाने एवं राहत-बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। अग्निशमन कार्यवाही के दौरान कंपनी की दाहिनी ओर की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन रोहित यादव की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य अग्निशमन कार्मिक घायल हो गए। इस प्रकार, उक्त दोनों घटनाओं में कुल छह पुलिस एवं अग्निशमन सेवा कार्मिकों ने अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। जिन जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
       शहीदों को नमन करने के इस क्षण में पुलिस स्मृति स्थल पर *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री कनिष्क आर जामकर, क्षेत्राधिकारी क्राइम/मिशन शक्ति श्रीमती हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी क्राइम/112 श्री पहुप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक* सहित पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> UP Police Bahraich Police
<nis:link nis:type=tag nis:id=bahraich:- nis:value=Bahraich:- nis:enabled=true nis:link/> जूनियर वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रणव मिश्र,, 
बहराइच। पंजाब के लुधियाना में माह फरवरी में आयोजित हुई द्वितीय जूनियर एशियन सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2026 में मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर ऐतिहासिक दोहरी सफलता से अंतरराष्ट्रीय मंच पर जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाले बहराइच के चैम्पियन खिलाड़ी प्रणव मिश्रा आगामी दिनों में चीन के शहर जिंगसम में 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 5वीं जूनियर वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप में कुछ कर गुज़रने की चाह के साथ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई (सोनीपत, हरियाणा) में योग्य प्रशिक्षकों की देख-रेख में तैयारी कर रहे हैं। शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा चांदमारी निवासी प्रणव मिश्रा जो वर्तमान में वर्तमान समय में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई (सोनीपत, हरियाणा) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें चीन के शहर जिंगसम में आयोजित होने वाली वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप में किसी प्रकार का अभाव न हो, इसके लिए सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की प्रेरणा से शहर के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रणव मिश्रा को नकद रूप से प्रोत्साहन धनराशि भेंट की गई। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम चौम्बर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा स्टार टेनिस खिलाडी के पिता आदि देव मिश्रा की मौजूदगी में गल्ला व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष प्रमोद डालमिया, चावल निर्माता समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, उद्योग व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष अमित टण्डन द्वारा नकद रूप से प्रोत्साहन धनराशि भेंट की गई। जिलाधिकारी पाण्डेय ने प्रणव मिश्रा का उत्साहवर्धन किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=akhileshyadav nis:value=akhileshyadav nis:enabled=true nis:link/> ये वो मामला है जो सरकार को ले डूबेगा..
श्रद्धा मामले में अखिलेश जी का भी बयान आ गया है.. लेकिन सरकार को श्रद्धा थोड़ी ले डूबेगी.. श्रद्धा जैसी तमाम विषकन्याएं विधानसभा के गुंबदों से लेकर लोकभवन के गलियारों में घूम रही हैं.. अक्सर राजभवन कॉलोनी में मंत्रियों के अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए चिन्हित कमरों में दो-दो लाख रुपए वाले मोबाइल की स्क्रीन देखते हुए टांग पर टांग चढ़ाकर बैठी हुई देखी जाती हैं..
श्रद्धा सरकार को थोड़ी ले डूबेगी.. सरकार चलाने वाले ब्यूरोक्रेट सरकार को डुबोने के लिए काफी हैं.. 
<nis:link nis:type=tag nis:id=shraddhadubey nis:value=ShraddhaDubey nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shiva nis:value=shiva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivasharma nis:value=shivasharma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivasharmacase nis:value=ShivaSharmaCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shraddhadubeycase nis:value=shraddhadubeycase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=death nis:value=death nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deathnews nis:value=deathnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mystery nis:value=mystery nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=conspiracy nis:value=conspiracy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ias nis:value=ias nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iasofficer nis:value=iasofficer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ips nis:value=ips nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ipsofficer nis:value=ipsofficer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeofficer nis:value=policeofficer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policenews nis:value=PoliceNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sir nis:value=sir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bureaucrats nis:value=bureaucrats nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bureaucracy nis:value=Bureaucracy nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=barabanki:- nis:value=Barabanki:- nis:enabled=true nis:link/> दरोगा जी ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को मारी लात,, हुए लाइन हाजिर,, <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookviral nis:value=facebookviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookreelsviral nis:value=facebookreelsviral nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=शिवा nis:value=शिवा nis:enabled=true nis:link/> शर्मा केस में मां का बड़ा आरोप कार्यवाई कर रहे इंस्पेक्टर को रसूखदारों ने हटवा दिया लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड के बाद मृतक की माँ रंजना शर्मा ने हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को हटाए जाने पर सवाल उठाए हैं शिवा शर्मा की मां ने कहा हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम उनकी मदद कर रहे थे कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे मृतक की मां रंजना शर्मा का आरोप है कि रसूखदार और ऊंची पहुंच वाले लोगों ने उन्हें हटवा दिया...
<nis:link nis:type=tag nis:id=facbookviralvideo nis:value=facbookviralvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow nis:value=lucknow nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=lucknow:- nis:value=Lucknow:- nis:enabled=true nis:link/> श्रद्धा दुबे को नागपुर से UP STF  ने गिरफ्तार किया....
आज ही लाएंगे श्रद्धा दुबे को लखनऊ...
श्रद्धा दुबे के साथ साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया...
<nis:link nis:type=tag nis:id=facbookviralvideo nis:value=facbookviralvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=श्रद्धादुबे:- nis:value=श्रद्धादुबे:- nis:enabled=true nis:link/> मीडिया तो कुछ भी दिखाती है,,
गिरफ्तारी के बाद का श्रद्धा दुबे का एक वीडियो आया सामने जिसमें श्रद्धा दुबे व कुछ लोग मीडिया को भला बुरा कहते नजर आ रहे है
श्रद्धा से सिविल कपड़ों वाले लोग कह रहे है कि मीडिया ने तो तुम्हारी भद्द हो पीट दी
श्रद्धा दुबे के नखरे अब भी नहीं हुए कम गिरफ्तारी के बाद भी कह रही कि गाड़ी में पीछे नहीं बैठूंगी
अपनी बहन व खुद को निर्दोष बताती नजर आई श्रद्धा दुबे...
<nis:link nis:type=tag nis:id=hardoi:- nis:value=Hardoi:- nis:enabled=true nis:link/> डिटर्जेंट और कास्टिक सोडा से बना रहे थे दूध,,
संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित डेरी में डिटर्जेंट, कास्टिक सोडा और अन्य संदिग्ध सामग्री मिलाकर दूध तैयार करने का मामला सामने आया है। छापेमारी के दौरान बरामद दूध और अन्य सामग्री के सात नमूनों की प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में तीन स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए, जबकि चार की गुणवत्ता घटिया मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेरी संचालक प्रदीप गुप्ता के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है। जांच में मिलावटी दूध की आपूर्ति लखनऊ, कानपुर समेत पश्चिमी उप्र के कई जिलों में किए जाने की जानकारी मिली है।
17 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग ने एसडीएम नारायणी भाटिया और सीओ श्लोक गौतम
के साथ संडीला दूध डेरी पर छापा मारा था। पूनम दूध डेरी से दो टैंकर और दो ड्रमों में संदिग्ध दूध, चार बोरियों में करीब 100 किग्रा लैक्टोज पाउडर, दानेदार सामग्री व करीब 15 लीटर संदिग्ध घोल मिला था। सहायक आयुक्त खाद्य कुमार गुंजन के अनुसार,
हरदोई के संडीला में डेरी से लिए नमूनों में तीन असुरक्षित और चार की गुणवत्ता खराब संचालक पर एफआइआर दर्ज
संडीला की एक दूध डेयरी में तैयार हो रहे नकली दूध का इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो का 
जांच में दानेदार सामग्री सोडियम हाइड्राक्साइड निकली। मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा. शेर सिंह के अनुसार, सोडियम हाइड्राक्साइड से भोजन नली में जलन हो सकती है। डिटर्जेंट के सेवन से उल्टी-दस्त और अखाद्य तेलों से यकृत व गुर्दों को नुकसान पहुंचता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरदोई nis:value=हरदोई nis:enabled=true nis:link/> UP Police