#Bahraich:- प्रेम प्रसंग में 16 वर्षीय किशोरी टावर पर चढ़ी, ऑनलाइन निकाह होने के बाद नीचे उतरने को राजी हुई किशोरी
बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव बसथनवा में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर एक 16 वर्षीय किशोरी टावर पर चढ़ गई। किशोरी के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन किशोरी अपनी जिद पर अड़ी रही।
सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। लेकिन सफलता नहीं मिली ।
किशोरी गांव के ही एक युवक से निकाह करने की जिद पर अड़ी थी , युवक वर्तमान में मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। किशोरी का कहना है कि वह युवक से ही शादी करना चाहती है। इसी मांग को लेकर वह टावर पर चढ़ गई।
काफी प्रयास के बाद कोई हल न निकलता देख पुलिस ने युवक के पिता मौके पर बुलाया जिसके बाद ग्रामीणों व पुलिस के समझाने के बाद युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार हुए करीब 11 बजे फोन पर दोनो का निकाह पढ़ाया गया जिसके बाद किशोरी को नीचे उतारा जा रहा है #lucknow #facebookreelsviral #facebookviral #वायरल #facebookpost
Mahasi, Bahraich | Oct 23, 2026