#Bahraich :- अधिवक्ता को वाहन से टक्कर मारने वाले की गिरफ्तारी की मांग , वकीलों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
बहराइच। अधिवक्ता अखलेश कुमार त्रिपाठी को फॉर्च्यूनर गाड़ी से टक्कर मारने वाले युवक मनीष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे वकीलों ने दीवानी कचहरी में प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है । अधिवक्ताओं का कहना है कि आरोपी ने जानबूझकर उन्हें मारने की कोशिश की थी ।
बुधवार को बहराइच गोंडा मार्ग पर स्थित चित्तौरा इलाके में चार पहिया वाहन ने अधिवक्ता अखिलेश कुमार त्रिपाठी को टक्कर मार दी थी। घटना में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो थे । जिसके चले गुरुवार को उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया ।
पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता समाज नाराज है।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। #facebookreelsviral #facebookviral #facebookpost UP Police Bahraich Police