
जालौन में समाधान दिवस: डीएम-एसपी के सामने पहुंचीं 77 शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण
तहसील जालौन सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति की जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण नहीं, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।
पुलिस संबंधी मामलों में एसपी विनय कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्षता और गंभीरता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं पूर्व सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों पर भी कार्रवाई सामने आई। कोंच नगर पालिका में नौकरी लगवाने के नाम पर धनराशि लेने की शिकायत में सफाई कर्मचारी प्रदीप कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर 28 सितंबर को निलंबित किया गया।
आउटसोर्सिंग कर्मचारी रामशरण गुप्ता से साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया और विस्तृत जांच के लिए त्रिसदस्यीय समिति गठित की गई।
इसके अलावा ग्राम देवगांव के चकरोड गाटा संख्या 406 से जुड़े मामले में राजस्व निरीक्षक लायक सिंह के स्पष्टीकरण व अभिलेखों का परीक्षण कर प्रकरण को डीएम के अवलोकन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। दोनों मामलों में नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई जारी है।
*जालौन से रामचंद्र राजपूत bbn7*
#Jalaun #JalaunNews #Orai #JalaunDM #JalaunPolice #SamadhanDiwas #SampurnSamadhanDiwas #BreakingNews #UttarPradesh #Bundelkhand #FMNewsJalaun #SonuMaharaj #DistrictBureau #जनसमस्या #जनसुनवाई #डीएमसमीर #एसपीविनयकुमारसिंह
Jalaun, Jalaun | Oct 3, 2026