मध्यप्रदेश की BJP Madhya Pradesh सरकार सिर्फ 'OBC प्रेम' का ढोंग नहीं, बल्कि #OBC समाज की पीठ में छुरा घोंप रही है!
27% OBC आरक्षण के नाम पर सुप्रीम कोर्ट में दायर SLP में पहले से ही 10 बड़ी खामियां थीं। बेशर्मी देखिए कि सरकार ने उन्हें सुधारने की जहमत तक नहीं उठाई और 7 नवंबर को 3 नई गलतियां और सामने आ गईं। यानी अब कुल 13 खामियां!
तारीखों में गड़बड़ी, धुंधले दस्तावेज, पेज नंबरिंग का मजाक और बिना हस्ताक्षर का वकालतनामा, यह महज एक लापरवाही नहीं, भाजपा की एक सोची-समझी साजिश है!
सरकार के पास भारी-भरकम फीस लेने वाले वकीलों की पूरी फौज खड़ी है, फिर भी ऐसी बचकानी गलतियां बार-बार क्यों? इससे शीशे की तरह साफ है कि सरकार 27% OBC आरक्षण के लिए लड़ना ही नहीं चाहती, ये सिर्फ टाइम पास कर रहे हैं।
Dr Mohan Yadav जी, OBC समाज के अधिकारों के साथ यह खिलवाड़ अब और बर्दाश्त नहीं होगा! जनता आपको अच्छे से समझ चुकी है। आपकी नीयत 27% आरक्षण देने की है ही नहीं, आपका मकसद सिर्फ OBC समाज को बेवकूफ बनाना और गुमराह करना है। #ओबीसी_महासभा