⬇️पिथौरागढ़ :- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत की जयंती आज, याद किए गए प्रदेश के विकास में उनके योगदान !⬇️
उत्तराखण्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. प्रकाश पंत की आज 11 नवंबर को जयंती है। 11 नवंबर 1960 को पिथौरागढ़ में जन्मे प्रकाश पंत ने उत्तराखण्ड की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वह वर्ष 2002 में पहली बार पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने संसदीय कार्य, विधायी कार्य और वित्त सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। प्रदेश के विकास और जनसेवा में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है।
05 जून 2019 को अमेरिका में उनका निधन हो गया था। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया जा रहा है।