
नालन्दा:- मुहर्रम पर्व 2026 के अवसर पर बिहारशरीफ शहर अन्तर्गत यातायात नियंत्रण प्लान
दिनांक 26.06.2026 को मुहर्रम पर्व मनाया जाना है। उक्त अवसर पर बिहारशरीफ शहर एवं आसपास व्यवस्था के सुचारू संचालन बनाये रखने हेतु दिनांक 25.06.2026 से 27.06.2026 तक यातायात नियंत्रण प्लान अन्तर्गत निम्नलिखित व्यवस्थायें की जाती है:-
1. बरबीघा-शेखपुरा की ओर से आने वाली सवारी बसे जो बिहारशरीफ से होते हुये पटना जाती है, वैसे सभी वाहन नकटपुरा वायपास से सोहसराय हाल्ट-मोड़ा पचासा होते हुए पटना जायेगी।
2. बरबीघा एवं अस्थावां की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन, मिनी बस, ट्रेक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवसायिक वाहन आदर्श हाई स्कूल के सामने अवस्थित बरबीघा बस स्टैंड तक ही रहेगें। शहर के अन्दर प्रवेश नहीं करेगें।
3. रहुई तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़ी बसें, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवसायिक वाहन नेशनल हाई स्कूल, शेखाना के पहले तक रहेगें। शहर में उक्त वाहन प्रवेश नहीं
4. सोहसराय गोड़ से एतवारी बाजार, अस्पताल चौराहा, भरावपर, लहेरी थाना, गगनदीवान होते हुए सोगरा कॉलेज नदी मोड़ से बड़ी दरगाह तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
5. खंदक मोड से बिचली खंदक होते हुए नबाव रोड, पुलपर, नाजो मॉल, महिला कॉलेज होते हुए भरावपर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
6. कुमार सिनेमा से पुलपर होते हुए खचिया गली, कटरा टी०ओ०पी० से नदी मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
7. बख्तियारपुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के बड़े बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रेक्टर तथा अन्य यक्सायिक चार पहिया वाहन पचासा मोड़ से वायपास होकर जाएंगे।
8. 17 नं0 चौक से एवं उसके आगे दक्षिण थोड़ी दूरी पर से सोहसराय बाजार की तरफ सभी प्रकार के बड़े बसे, ट्रक, मिनी बस, ट्रेक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवासयिक वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेंगे।
9. बड़ी पहाड़ी वायपास मोड़ (मामू भगना के पास) से बड़ी पहाड़ी की ओर सभी प्रकार के बड़ व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेंगे।
10. रामचन्द्रपुर वायपास पथ में अवस्थित टी०भी०एस० शो-रूम के आगे पूरब की ओर जाने वाले पथ, जो बड़ी पहाड़ी पथ में मिलता है, उस मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।
11. अम्बेडकर चौक (देवीसराय मोड़) से आने वाले सभी प्रकार के बड़े बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य चार पहिया व्यवसायिक वाहन का परिचालन रामचन्द्रपुर बस स्टैंड तक ही रहेगा। उसके आगे वाहन नहीं जायेगें।
12. राजगीर मोड़ के तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़े बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा व्यवसायिक चार पहिया वाहन कारगिल बस स्टैंड तक ही रहेगा।
13. कारगिल बस स्टैंड में अस्थायी सरकारी बस स्टैंड कार्यरत रहेगा। नवादा की ओर से आने व सरकारी बसे, जो पटना तक जाती है, वे सभी कारगिल बस स्टैंड में पार्किंग करेंगे, एवं वायपास हुये पटना जायेंगे। उसी प्रकार पटना से बिहारशरीफ आने वाले सभी सरकारी बसे वायपास होते कारगिल बस स्टैंड जायेंगे एवं वहीं से पुनः वायपास होते हुये पटना लौटेंगे। शहर में अवस्थित सरकारी बस स्टैंड में कोई भी बसे नहीं आयेगी।
14. भीड़ को ध्यान में रखते हुये किसी प्रकार के वाहन यथा- बस, ट्रक एवं अन्य सभी सरकारी वा मंगला स्थान के रास्ते निजी बस स्टैंड की ओर नहीं जायेगा।
15. वैकल्पिक मार्ग के रूप में एन.एच. बाईपास सड़क का उपयोग सवारी एवं व्यवसायिक वाहनों के नि किया जायेगा।
उक्त आदेश के अनुपालन हेतु निम्नवत पार्किंग स्थल एवं बैनियर बनाये जाने की आवश्यक है:-
*पार्किंग स्थल
1. 17 नं० लघु सिंचाई कार्यालय के पास प्रस्तावित डब्लू.पी.यू.स्थल के पास
2. कन्या उ० वि०, सोहसराय के पास
3. ईमादपुर से आने में नई रहुई रोड मोड़ के पास
4. नेशनल उच्च विद्यालय, शेखाना के मैदान में
5. सोगरा कॉलेज, बिहारशरीफ मैदान में
6. बरबीघा बस स्टैंड परिसर
7. बाजार समिति परिसर
8. कारगिल बस स्टैंड
9. नई रहुई रोड
*बैरियर:-*
1. किसान कॉलेज, सोहसराय के पास
2. कटहल टोला मोड के पास
3. शेखाना मोड़ के पास
4. आदर्श उच्च विद्यालय के पास
5. मामू भगना मोड़ के पास
6. 'रागचन्द्रपुर बस स्टैण्ड के पस
7. मंगला स्थान मोड़ के पास
8. मिरदाद मोड़ के पास
9. बनौलिया मोड़ मंदिर के पास
10. खैराबाद के पास
11. बड़ी दरगाह टो०ओ०पी० के पास
12. नया टोला के पास
13. सेराबी पर तिराहा के पास
14. मणिराम बाबा तालाब खैराबाद मोड़ के पास
15. कारगिल बस स्टैंड के पास तीनमुहानी पर
16. सोगरा कॉलेज मोड़
17. बाबा मणिराम अखाड़ा तिनमुहानी के पास
18. पी०एम०एस० कॉलेज के बगल से पहाड़पुरा जाने वाले मुख्य मार्ग के मोड़ पर
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बिहारशरीफ को निदेश दिया जाता है कि उपरोक्त चिन्हित स्थलों पर अपने स्तर से बैरियर लगायेंगे। साथ ही पार्किंग हेतु चिन्हित स्थलों के पास पार्किंग का बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में अंचल अधिकारी, बिहारशरीफ एंव संबंधित थानाध्यक्ष, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
पुलिस अधीक्षक, नालन्दा से अनुरोध है कि उपरोक्त चिन्हित स्थल बैरियर / पार्किंग स्थल पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति दिनांक 25.06.2026 से 27.06.2026 तक करने की कृपा की जाय। साथ ही यातायात थाना में अधियाचान के आलोक में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने की कृपा की जाय, ताकि उपरोक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जा सके
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Jun 25, 2026