प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
.........................
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है कि National Action Plan for Drug Demand Reduction योजना अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत दिनांक-17-06-2026 से 26.06.2026 तक जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी के आलोक में दिनांक 26-06-2026 को सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा जिला स्तर पर टाउन हॉल बिहारशरीफ में जागरूकता कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के गणमान्य व्यक्ति माननीय सांसद, श्री कौशलेन्द्र कुमार, श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, श्रीमती रीना यादव, बिहार विधान पार्षद, श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा, श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालन्दा, सुश्री प्राची रिया, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नालन्दा, एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
माननीय मंत्री, श्री श्रवण कुमार द्वारा जिले एवं राज्य को नशा से मुक्त करने हेतु सभी को शपथ दिलाते हुए नशा से सजग रहने की सलाह दी गई। मध् निषेध विभाग एवं मनोचिकित्सा पदाधिकारी द्वारा नशा से हानि के संबंध में वृहत रूप से बताया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक एवं गायन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें जिले के जीविका दीदी, सेविका, छात्र/छात्रा, सामाजिक सुरक्षा के कर्मी एवं अन्य आगन्तुक उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Shrawon kumar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
130 views | Nalanda, Bihar | Jun 26, 2026