जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 33 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
27 जून 2026
--------------------------------
दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 33 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
आवेदक द्वारा बताए गए विद्यालय में अवैध वसूली के विरुद्ध शिकायत करने पर मुझे बिना शो - कॉज के षडयंत्रपूर्ण निलंबन तथा शुद्धि पत्र के बावजूद बहाली ना होने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।
जोरारपुर ग्राम के आवेदक द्वारा बताए गए कि राजस्व कर्मचारी बिना पैसा के काम नहीं करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला निगरानी समिति, नालन्दा निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताया गया कि रैयती जमीन को अपने हिस्से से ज्यादा दखल करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देशित किया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए कि इस्लामपुर बाईपास पथ निर्माण योजना अंतर्गत मौज धामौली में गलत मापी करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे हिस्से के जमीन में बलपूर्वक मकान नहीं बनाने देने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि जमीनी विवाद से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरे बड़े पुत्र द्वारा धोखे से बची हुई जमीन का दाखिल खारिज पर रोक लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए कि प्रखण्ड अस्थावां थाना अंतर्गत ग्राम मलावा में हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए मलावा के स्कूल भवन में पढ़ाई करवाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी,नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताया गया कि इस्लामपुर प्रखंड के कर्मचारी बिना पैसे के मालगुजारी रसीद नहीं काटने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए कि गैर मजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण, पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Nalanda, Bihar | Jun 27, 2026