
छः साल पहले हुई थी शादी, धान के खेत में मिला वर्षा कुमारी शव
The silence media news
औरंगाबाद जिले के रफीगंज पुलिस ने दनई गाँव के पास धान के खेत से महिला का शव बरामद किया।पोस्टमार्टम हेतु शव को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। शव की पहचान दनई गाँव के आशुतोष सोलंकी उर्फ सोनू सिंह की पत्नी वर्षा कुमारी के रूप में की गई। इस मामले में औरंगाबाद जिला मुफस्सिल थाना अंतर्गत राभान बिगहा गांव निवासी मृतिका के भाई नर्वदा कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति आशुतोष कुमार सोलंकी उर्फ सोनू सिंह, सास शारदा देवी, भैंसुर अमित कुमार सिंह, देवर किमन कुमार एवं अमित कुमार सिंह की पत्नी नाम नहीं मालूम को नामजद आरोपित बनाया है। प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि अपनी बहन वर्षा कुमारी की शादी छः वर्ष पूर्व किया था। शादी के एक वर्ष बाद से ही उक्त आरोपित कई बार मारपीट किए थे। जिसे लेकर हमलोगों के बीच समझौता हुआ था। इधर पांच दिनों से उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था। हमलोग पूछे तो वह बोली कि ये रोज़ का मामला है आपलोग कितना समझौता करवाएंगे। इनके दाम्पत्य जीवन से एक पुत्री एवं एक पुत्र हैं। 26 सितम्बर की संध्या 06:57 बजे मेरे द्वारा कॉल किया गया तो आशुतोष कुमार सोलंकी उर्फ सोनू सिंह फोन पर बताया कि तुम्हारी बहन मर गई है हमलोग उसे जलाने जा रहे हैं। अनन फानन में पुलिस प्रशासन को लेकर पहुंचे तो उक्त सभी लोग घर छोड़ कर भाग गए थे। काफी खोजबीन के बाद अगले दिन धान के खेत के आरी से शव बरामद हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
#औरंगाबाद #aurangabad #thesilencemedianews #rafiganj #biharpolice