प्
पानीपत, 31 अक्तूबर। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली ।
माननीय लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151 वी जयंती के उपलक्ष मे पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भषूण आईपीएस के कुशल नेतृत्व मे जिला पानीपत के सभी थानो/ चौकीयो व युनिटो मे पुलिस के जवानो ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर सभी प्रबन्धक अफसरो व इन्चार्ज युनिट ने अपने जवानो को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण रखने को कहा और पुलिस विभाग का प्रत्येक जवान देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभी पुलिस जवान देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने तथा राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर है।