Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
haryananewsupdates
#Karnal जब तक सांस रहेगी #Modi के साथ है और हमेशा रहेंगे #rahulgandi कभी नहीं आएंगे #haryananewsupdate
Panipat, Panipat
| Nov 5, 2026
#karnal
#modi
#rahulgandi
#haryananewsupdate
MORE NEWS
अशोक सरोहा जी, सोनीपत जिलाध्यक्ष जननायक जनता पार्टी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं।
Panipat, Panipat | Nov 5, 2026
#Panipat वालो के लिए बड़ी खबर Shree Balaji टेलीकॉम पर बड़ा ऑफर आज ही संपर्क करें 89508-38305
Panipat, Panipat | Nov 5, 2026
धनतेरस पर अरोड़ा बजाज ने लगाई ऑफर्स की झड़ी 555 का ऑफर यानी 5000 cash back, 5 services free aur paanch saal ki warranty 🏍️🪔 DIWALI SPECIAL OFFERS 🏍️🪔 💰 कम डाउन पेमेंट मात्र ₹8,999/- से शुरू 🎁 कैश डिस्काउंट ₹5,000/- तक की नकद छूट। 🔧 5 फ्री सर्विस 📉 आकर्षक ब्याज दर 6.5% ब्याज दर पर फाइनेंस की सुविधा। 🛡️ वारंटी 5 साल की फ्री वारंटी। 🎁 EXTRA FREE GIFTS हर मोटरसाइकिल की खरीद पर: 🏍️ ISI हेलमेट + 🕒 दीवार घड़ी 📍 हमारी शाखाएँ एवं संपर्क नंबर 🔹 Ballabgarh: 7503000974-75 🔹 Vill. Tigaon: 9873000517 🔹 Gaunchhi: 9069111729 🔹 Sarurpur: 8383923024 🏢 ARORA BAJAJ आपकी पसंद, आपका भरोसा! 📞 आज ही अपनी नजदीकी शाखा पर संपर्क करें। #bajajpulsar #BajajAuto #ballabgarhnews #faridabad #offers #motorcycle #automobile
Panipat, Panipat | Nov 5, 2026
Make life count - R&SA Foundation में दिवाली की धूम, मात्र 100 रुपये में बच्चों को सिखाए जा रहे कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटी पार्लर के हुनर ADDRESS -QUOTA HOME E-103/104 , SECTOR-11 , FARIDABAD CONTACT- 9797970807 TIMINGS- 10AM TO 4:30PM #Diwali2026 #computertrainingclass #𝐒𝐤𝐢𝐥𝐥𝐬𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭 #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Nov 5, 2026
पानीपत ग्रामीण की संगठनात्मक ताकत ने करनाल में दिखाया दम, हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में शामिल हुए=कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा लोकतंत्र के सम्मान और देश की एकता के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती से मैदान में लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ करनाल में उमड़ा जनसैलाब, महीपाल ढांडा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार पानीपत,5 नवंबर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में करनाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। हरियाणा के शिक्षामंत्री एवं पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी ने संगठन की एकजुटता, मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिचय दिया। पदयात्रा में शामिल होने के लिए पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही कोहंड स्थित उन्नत इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचने शुरू हो गए थे। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा के उन्नत इंडस्ट्रियल पार्क परिसर में सुबह करीब आठ बजे से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरा परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह से भर गया। इसके बाद कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों और बसों के माध्यम से एकजुट होकर करनाल के लिए रवाना हुए। करनाल पहुंचने पर पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा के नेतृत्व में पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ के नारों के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह और अनुशासन देखते ही बन रहा था। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ पदयात्रा देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रहित के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास, अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की नींव है। इसकी मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पूरी सजगता और निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश को विकास, सुशासन और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्वक करनाल पहुंचना संगठन की ताकत, आपसी एकजुटता और पार्टी के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने जिस अनुशासन और उत्साह के साथ पदयात्रा में भाग लिया, वह सराहनीय है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता के बीच सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। पदयात्रा में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्रहित के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Panipat, Panipat | Nov 5, 2026
अर्जुन ज्वेलर्स के संचालक सेठ पाल वर्मा ने दी दीपावली, धनतेरस और भाई दूज की शुभकामनाएं इंद्री। इंद्री मेन मार्केट स्थित अर्जुन ज्वेलर्स के संचालक सेठ पाल वर्मा ने HVN 24 News के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, धनतेरस एवं भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सेठ पाल वर्मा ने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और नई उमंग लेकर आए। उन्होंने क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य एवं परिवारों में सुख-शांति की मंगलकामना की। #HVN24 Sethpal Verma Ram Kumar Kashyap - MLA Indri Nayab Saini Haryana Vishwas News 24 Naveen Jindal सेठ पाल वर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।
Panipat, Panipat | Nov 5, 2026
एसआईआर में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो भी फॉर्म-6 भर सकेंगे पात्र नागरिक:विश्राम कुमार मीणा कुरुक्षेत्र 5 नवंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। यह प्रावधान सभी पात्र नागरिकों पर लागू होगा चाहे उनका नाम पहले किसी मतदाता सूची में शामिल रहा हो या नहीं। यदि किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसे एसआईआर के दौरान या इसके बाद मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए नए सिरे से फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन करना होगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पूर्व में मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद फॉर्म-6 भरने मात्र से किसी प्रकार की गलत घोषणा या कानूनी कार्रवाई का आधार नहीं बनेगा। इस संबंध में माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा नीलोत्पल दत्ता एवं अन्य बनाम भारत निर्वाचन आयोग एवं अन्य (डब्लयूपी(सी) नंबर 14955/2026, निर्णय दिनांक 14.10.2026) के मामले में भी यही स्थिति स्पष्ट की गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा केवल इस आधार पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी कि आवेदक का नाम पहले मतदाता सूची में शामिल था और उसने एसआईआर के दौरान अथवा उसके बाद फॉर्म-6 प्रस्तुत किया है। हालांकि इसके लिए यह आवश्यक है कि संबंधित मतदाता का नाम किसी अन्य संसदीय व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज न हो तथा उसके द्वारा की गई घोषणा कानून के अनुरूप हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को इस विषय में निरंतर जागरूक किया जाए ताकि आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति या आशंका न रहे और कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने से वंचित न रहे। यह जानकारी उन सभी पात्र मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनका नाम एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाता है। ऐसे मतदाता अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी विशेष अभियान अथवा मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 प्रस्तुत कर सकते है। फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 1 फोटो समाचार सडक़ दुर्घटना पीडि़तों को पीएम राहत योजना के तहत मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उप
Panipat, Panipat | Nov 5, 2026
श्री खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाई रमा एकादशी एकादशी पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करने से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं करनाल : शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को रमा एकादशी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगी रही। एकादशी के उपलक्ष्य में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। संध्या आरती के समय पूरा मंदिर परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को रमा एकादशी का महत्व भी बताया गया। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित दीपक पांडे ने बताया कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी आती है। एकादशी भगवान श्री विष्णु को अति प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं श्री खाटू श्याम मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने कहा कि कार्तिक मास का हर दिन उत्सव की तरह होता है। कार्तिक माह में विभिन्न त्योहार आते है। करनाल सहित दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। मंदिर में हवन यज्ञ चल रहा है, जो पूरा कार्तिक मास चलेगा। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक ने देसराज गुप्ता, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण गोयल, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला व हरीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Panipat, Panipat | Nov 5, 2026