विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु काउन्सलिंग 11 अगस्त को
---
जिले के सभी विकासखण्डों में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक के 18 एवं जनशिक्षकों के 64 रिक्त पदों के लिए के पदपूर्ति काउन्सलिंग के माध्यम से होगी। शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एस सोलंकी ने बताया कि उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक की बी.ए.सी. एवं जनशिक्षक पद हेतु काउन्सलिंग 11 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शासकीय मोतीलाल नेहरू स्कूल खण्डवा में आयोजित की गई है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#khandwa