नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश से चयनित चार शिक्षकों में बलिया के डॉ. इफ्तिखार खान का नाम भी शामिल है। डॉ. इफ्तिखार खान राजकीय इंटर कॉलेज, जगदीशपुर, बलिया में कार्यरत हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने पर बलिया के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। डॉ. इफ्तिखार खान के चयन को जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्यों और योगदान से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
डॉ. इफ्तिखार खान को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किए जाने की खबर से शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। उनके चयन पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए इसे पूरे बलिया के लिए गर्व का क्षण बताया है।
#Ballia #NationalTeacherAward #IFTIKHARKhan #Balliakhabar