
वार्ड नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 21 में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या
बीकानेर | दिनांक: 23 जून 2026
वार्ड नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 21 में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्याओं को लेकर आज क्षेत्र के नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नया शहर टंकी, बीकानेर पहुँचा। विभाग के सहायक अभियंता के अनुपस्थित होने के कारण प्रतिनिधिमंडल ने कनिष्ठ अभियंता श्री ललित चौहान से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने विभाग को 10 दिन का समय देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो अतिरिक्त मुख्य अभियंता का घेराव किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा वार्ड नंबर 21 की विभिन्न जल समस्याओं को विस्तार से रखा गया, जिनमें प्रमुख रूप से—
बाल्मीकि बस्ती (रत्नीदेवी वाल्मीकि के मकान के पास) पाइपलाइन सुधार
माताजी मंदिर के पीछे गली नंबर 4 में 14 इंच से 8 इंच पाइपलाइन मिलान
शिव बालक स्कूल के पास ओमप्रकाश सेन की गली में पाइपलाइन बिछाना व सुधार
शिव शक्ति गैस गोदाम के पीछे जीजा मार्बल से होते हुए हनीफा, सैयद मोहम्मद अली के मकान से बंजारों व फकीरों के मोहल्ले तक नई पाइपलाइन बिछाना
गणगौर स्कूल के आसपास नई पाइपलाइन डालना
चौधरी धर्म कांटा के पीछे हनुमान मंदिर के पास सेन समाज व जाट समाज की दो गलियों में पानी आपूर्ति हेतु लाइन जोड़ना
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु 15 जून 2026 को अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हसन अली गौरी (पूर्व पार्षद एवं जिला अध्यक्ष, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ बीकानेर) ने बताया कि वार्ड के नागरिक लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो मजबूरन उग्र आंदोलन करते हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता का घेराव किया जाएगा।
आज के इस विरोध प्रदर्शन में वार्ड नंबर 21 के लगभग 50 महिलाएं एवं 50 पुरुष उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से कामराज गोयल, मोहम्मद सलीम खिलजी, ओमप्रकाश पूनिया, प्रकाश सियाग, ओमप्रकाश सेन, रोशन लाल चांद वाल्मीकि, बेबी बानो, रुखसाना बानो, माया देवी वाल्मीकि, लक्ष्मी देवी वाल्मीकि सहित अन्य नागरिक शामिल रहे।
इस संबंध में जानकारी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सिकन्दर राठौड़ द्वारा दी गई।