
#इंदौर में मेट्रो सेवा के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही किराये को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक करीब 17 किलोमीटर लंबे रूट पर 16 स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा शुरू हो रही है। इंदौर मेट्रो का औसत किराया करीब ₹4.50 प्रति किलोमीटर बताया गया है। न्यूनतम किराया ₹20 और पूरे रूट का अधिकतम किराया ₹80 रखा गया है। मेट्रो सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी और करीब 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।
किराये की तुलना करें तो #भोपाल मेट्रो का औसत किराया करीब ₹5.71 प्रति किलोमीटर है, जो सबसे ज्यादा है। इसके बाद इंदौर ₹4.50 प्रति किलोमीटर के साथ दूसरे नंबर पर, जबकि लखनऊ में ₹2.75, दिल्ली में ₹2 और अहमदाबाद में करीब ₹1.50 प्रति किलोमीटर औसत किराया बताया गया है। यानी भोपाल के बाद इंदौर में मेट्रो का सफर देश के प्रमुख शहरों की तुलना में सबसे महंगा है।
हालांकि यात्रियों को कुछ राहत भी मिलेगी। रिटर्न टिकट पर 5 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। डिजिटल टिकटिंग, यूपीआई और क्यूआर कोड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में इंदौर में #मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से शहरवासियों को तेज और सुविधाजनक परिवहन का विकल्प तो मिलेगा, लेकिन किराया देश के दूसरे बड़े मेट्रो शहरों की तुलना में ज्यादा होना अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
#breakingnewswala #IndoreNews #MPNews #BNWTV
Indore, Indore | Sep 5, 2026