पुलिस थाना आजाद नगर, जोन-01, इंदौर
अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के विरुद्ध आजाद नगर पुलिस की कार्रवाई, 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त
इंदौर पुलिस द्वारा शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस थाना आजाद नगर, जोन-01 इंदौर द्वारा कार्रवाई करते हुए मुजम्मिल उर्फ सोनू पिता जमील शेख, निवासी मदीना नगर के कब्जे से 7.58 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
इंदौर पुलिस की अपील
नशे से दूर रहें, समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें।
Indore, Indore | Nov 12, 2026