भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून को देखते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यूपी, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' है, वहीं अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।
हिमाचल, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। दिल्ली में भी रुक-रुक कर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों में बारिश और गरज-चमक का यह दौर 20 अगस्त तक जारी रहेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें - https://fatafatnews.com/india/alert-of-heavy-rain-in-many-states-including-chhattisgarh-meteorological-departments-warning-in-up-uttarakhand-know-the-condition-of-your-state/290716/
#WeatherUpdate #Monsoon2026 #ChhattisgarhWeather #RainAlert #IMD #OrangeAlert #HeavyRainfall #MonsoonAlert #WeatherForecast #FatafatNews