#तीन_पुलिसकर्मी_लाइन_हाजिर__
#एसपी_कांबले_शरण_गोपीनाथ_का_एक्शन__
#बृजनगर______
गांव सुंदरावली गांव में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में लाठी-डंडों और भारी पथराव के कारण 58 वर्षीय बृजेश की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई थी। क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद से शुरू हुई इस हिंसक झड़प ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया गया था। दोनों पक्षों के करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से 10 लोगों को नाजुक हालत में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। उक्त खूनी वारदात के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा था और उनके द्वारा आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीग रोड पर चक्काजाम कर दिया गया था। मामले में पुलिसकर्मी राजेश सिंह,प्रयागसिंह,ओर दारा सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।