मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ओंकारेश्वर आएंगे
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अगस्त को ओंकारेश्वर आएंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर ओंकारेश्वर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 अगस्त को शाम 4.40 बजे इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5:05 बजे ओंकारेश्वर आएंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर ओंकारेश्वर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को सुबह 6 बजे एकात्म धाम परिसर में निर्मित होने वाले "पंचायतन मंदिर" के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होकर वापस प्रस्थान करेंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#khandwa