
#बालाघाट
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है । आज दिनांक 12-09-2026 को 18 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 508 मरीजों में से 467 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 41 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णत: स्वस्थ हैं । घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 6,747 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 1,185 विभिन्न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं, जिसमें 467 को अस्पताल में एवं 677 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया । घर-घर सर्वेक्षण की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है । बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 18 चिकित्सा अधिकारी 04 एम्बुलेंस एवं 06 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं । सर्वे के दौरान 998 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 927 बच्चों को आयरन सिरप, 912 बच्चों को एल्बेन्डाजोल की टेबलेट खिलायी गई । आज 32 सत्रों में कुल 532 बच्चों का टीकाकरण किया गया । इस प्रकार अब तक कुल 480 सत्रों में कुल 21,400 बच्चों का टीकाकरण किया गया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है । आज 50 गावों के 5,307 घरों में कीटनाशक छिड़काव एवं 44 ग्रामों के 8,610 घरों में इंडोर और आउटडोर फागिंग की गई ।
#CMMadhyaPradesh #minforestmp #mp_wcdmp #JansamparkMP
#healthminmp