महिलाओं ने जाना अपना अधिकार, स्कोप परियोजना के अंतर्गत आसरा फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा मंगलवार को ग्राम पंचायत जहनई पुर मे महिलाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने संगठन के लाभ महिला लीडर के गुण के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया और उसमें लगने वाले दस्तावेज को जाना। उसके पश्चात सभी ने यह निर्णय लिया कि अपना काम स्वयं से करेंगे और ऐसी महिलाएं जिनको जानकारी नहीं है। उनके लिए हम लोग सदैव तत्पर रहेंगे और गरीब और वंचित महिलाओं को सरकारी योजना से जुड़वाने का कार्य करेंगे। जिसमें जहनई पुर और टेऊंगा की 17 महिला लीडर उपस्थिति रही