ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रतापगढ़
किसानों की जरूरत के समय सूखी पड़ी नहरें, धान की नर्सरी बचाने की चिंता बढ़ी
प्रतापगढ़ जनपद की रानीगंज तहसील क्षेत्र में किसानों को सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की कई नहरें सूखी पड़ी हैं, जबकि नसीरपुर नहर शाखा में झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है।
किसानों का आरोप है कि नहरों की सफाई केवल कागजों तक सीमित है और जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कार्य नहीं हुआ है।
किसानों का कहना है कि एक ओर डीजल की किल्लत है, वहीं दूसरी ओर नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से धान की नर्सरी सूखने लगी है।
समय रहते सिंचाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो धान की फसल पर गंभीर असर पड़ सकता है।
📍 स्थान: रानीगंज तहसील, प्रतापगढ़
🎤 किसानों की मांग: नहरों की तत्काल सफाई कर पानी छोड़ा जाए ताकि धान की नर्सरी को बचाया जा सके।