Public App Logo
शेख हसीना को वापस भेजें... PM तारिक रहमान के भारत दौरे से पहले बांग्लादेश की शर्त। दैनिक वीरधरा राजस्थान। नई दिल्ली। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के प्रस्तावित भारत दौरे को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग से जोड़ दिया है। ढाका ने कहा है कि तारिक रहमान की भारत यात्रा के लिए पहले 'अनुकूल माहौल' तैयार किए जाने की जरूरत है। इसके लिए भारत को शेख हसीना समेत अन्य वांछित लोगों के प्रत्यर्पण की बांग्लादेश की मांग पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। - Chittaurgarh News