
एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे कोटद्वार का बेस हॉस्पिटल, मरीज परेशान
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। पौड़ी जिले की 75 प्रतिशत आबादी को स्वस्थ सेवाएं प्रदान करने वाला चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार एक बार फिर चर्चाओं में है। यहां लंबे समय से तैनात अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर जयहिंद सिंह का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर अन्य डॉक्टर की तैनाती नहीं को गई है। बेस अस्पतात शेष एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे चल रहा है। जिससे किसी भी आपात स्थिति में अल्ट्रासाउंड में ताला लटकने का अंदेशा तो बना हुआ है।
आपको बता दें कि बेस अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जयहिंद सिंह का एक जुलाई को उप जिला चिकित्सालय खटीमा ट्रांसफर हो गया था। अब रेडियोलॉजी का दायित्व एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निशांत गर्ग के कंधों पर है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अल्ट्रासाउंड, एमआरआई कराने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं अधिकारी:
रेडियोलॉजिस्ट के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। हॉस्पिटल में शीघ्र रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने की संभावना है।
- डॉ. विजय सिंह
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस हॉस्पिटल कोटद्वार।