
जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, शेखपुरा के जिला अध्यक्ष बने जयदेव कुमार।
जयदेव कुमार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा,भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ,बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं पार्टी के सर्वमान्य नेता निशांत कुमार,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा के विधायक डॉ. कुमार पुष्पंजय,विधान पार्षद ललन प्रसाद,संजय गांधी एवं ललन सर्राफ, कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा पटेल सहित जनता दल (यूनाइटेड) के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूँ।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा।पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शेखपुरा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कला, संस्कृति एवं खेल के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।