मुजफ्फरपुर जिला न्यायालय में फर्जी स्टांप रैकेट का भंडाफोड़
मुजफ्फरपुर जिला न्यायालय परिसर में जाली ज्यूडिशियल स्टांप पेपर, फर्जी कोर्ट फीस टिकट और नकली वेलफेयर टिकट बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
संयुक्त जांच में चार दुकानदारों को नामजद किया गया, जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से बड़ी मात्रा में फर्जी स्टांप पेपर और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली स्टांप की छपाई कहां होती थी और इसके तार किन जिलों या राज्यों से जुड़े हैं। गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए छापेमारी जारी है।
#Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #TirhutNews #FakeStamp #CrimeNews #BiharNews
Bihar, India | Aug 22, 2026