कुल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NDPS मामले में लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार
कुल्लू:
जिला पुलिस कुल्लू की ‘उद्घोषित अपराधी सेल’ (PO Cell) ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत वांछित भगोड़े आरोपी सचिन कुमार उर्फ सोनू (32 वर्ष), निवासी गांव गुभाना (जिला झज्जर, हरियाणा) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 19 अगस्त 2026 को आरोपी को बहादुरगढ़ स्थित ‘एवेन्यू 37 मॉल’ की पार्किंग से धर दबोचा।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2018 में थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज था। लगातार फरार रहने के कारण माननीय विशेष न्यायाधीश-II, कुल्लू की अदालत द्वारा दिनांक 16 जनवरी 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Kullu, Kullu | Aug 20, 2026