गोपालगंज SP विनय तिवारी का बड़ा एक्शन: One Bite Restaurant में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ | SNLIVE
गोपालगंज पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के मठिया देवी चौक स्थित One Bite Restaurant के बेसमेंट में चल रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर हुई छापेमारी में तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले में रेस्टोरेंट के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में संचालक दिव्यांशु सोनी उर्फ बिंटू का नाम सामने आया है। मीरगंज थाना कांड संख्या 400/2026 दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
#Gopalganj #Mirganj #SPVinayTiwari #OneBiteRestaurant #PoliceRaid #CrimeNews #BiharNews #GopalganjPolice #BreakingNews #SNLIVE