
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर डीडीसी ने की समीक्षा, बैंकों को तेजी से ऋण स्वीकृति एवं वितरण के निर्देश।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सैंक्शन एवं डिस्बर्सल की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। पात्र आवेदकों के मामलों का अनावश्यक विलंब किए बिना निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने और बिजली खर्च में राहत देने की महत्वपूर्ण पहल है। अतः बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि आवेदनों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक शिथिलता न हो तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar Bihar State Power Holding Company Limited