#नालंदा - रहूई के पितोंजिया गांव स्थित ईट-भट्ठे के पास शौच के लिए गए वृद्ध की पानी में डूबने से हुई मौत
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
रहुई थाना क्षेत्र के पितोंजिया गांव स्थित ईट-भट्ठे के पास एक वृद्ध की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के बसेढतर बेलदरिया गाँव निवासी 65 वर्षीय सियासारण चौहान के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र अरविंद चौहान ने बताया कि उनके पिता ईंट भट्टे पर रहकर मजदूरी का काम करते थे।गुरुवार को सुबह शौच के लिए गए थे शौच के बाद पानी छूने के क्रम में पैर फिसल गया जिसके बाद वह गहरे पानी में जाने से डूब गए।खोजबीन करने के बाद मलाह द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति पानी में डूबा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है।
Rahui, Nalanda | Oct 22, 2026