जिला,,,,, भागलपुर
रिपोर्ट,,,,,,चमन अली
लोरिया फाउंडेशन के ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया
भागलपुर: लोरिया फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद परिवारों को हर महीने राशन वितरण किया जा रहा है। इस पहल के तहत लगातार तीसरे महीने राशन वितरण किया गया।
फाउंडेशन के सदस्य सैयद अशर आफताब नबी ने कहा इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य उन विधवा महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है, जिनके घर में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है। ऐसे परिवारों को राशन उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक परेशानियों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
फाउंडेशन का उद्देश्य केवल राशन देना नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना भी है। फाउंडेशन का संदेश है — “हम आपको राशन देंगे, आप अपने बच्चों को पढ़ाएँ।”
इस पहल के माध्यम से फाउंडेशन चाहता है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई न छूटे और जरूरतमंद परिवार अपने बच्चों की शिक्षा जारी रख सकें।
भागलपुर शाखा की जिम्मेदारी सैयद अशर आफताब नबी परवेज़ आलम, अल्तमश खान संभालरहे हैं। ये तीनों सदस्य भागलपुर में फाउंडेशन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
लोरिया फाउंडेशन का मानना है कि जरूरतमंदों की सहायता के साथ बच्चों को शिक्षित करना समाज के बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Rahui, Nalanda | Oct 20, 2026