जिला ,,,,, भागलपुर रिपोर्ट,,,,,, चमन भागलपुर :नाथनगर CTS परिसर में हुआ रावण दहन
भागलपुर के नाथनगर के कर्णगढ़ स्थित सीटीएस मैदान में गुरुवार की रात विजयदशमी के मौके पर रावण दहन की परंपरा धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर हजारों दर्शक मैदान में मौजूद रहे।
भागलपुर की जिला मजिस्ट्रेट अलंकृता पांडे ने रावण के पुतले का दहन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद यादव ने कुंभकर्ण के पुतले में आग लगाई और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) विकास कुमार ने मेघनाद का पुतला जलाया। इस साल रावण का पुतला 35 फीट, कुंभकर्ण का 30 फीट और मेघनाद का पुतला 25 फीट ऊंचा बनाया गया था।
डीएम अलंकृता पांडे ने कहा कि रावण दहन एक धार्मिक और सामाजिक परंपरा है, जो लोगों को एक साथ आने और पुरानी शिकायतों को भुलाने का मौका देती है। एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में शहर भर में दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
बाइट,, जिलाधिकारी,, पुलिस अधीक्षक
Rahui, Nalanda | Oct 22, 2026