🚨 राजगीर में U-20 रग्बी सीरीज का रोमांच, भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पटना पहुंचीं
न्यूजीलैंड की 30 सदस्यीय टीम क्राइस्टचर्च से पहुंची, भारतीय टीम ने भुवनेश्वर से भरी उड़ान
नालंदा/पटना। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाली U-20 रग्बी सीरीज को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पटना एयरपोर्ट पहुंचीं।
न्यूजीलैंड की 30 सदस्यीय टीम क्राइस्टचर्च से पटना पहुंची, जबकि भारतीय टीम भुवनेश्वर से यहां आई। पटना एयरपोर्ट पर दोनों टीमों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों टीमें कड़ी सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं के बीच राजगीर के लिए रवाना हो गईं।
राजगीर में इस अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के आयोजन से बिहार को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इस मुकाबले पर खेल प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। प्रतियोगिता में भारत और न्यूजीलैंड की युवा टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
#Rajgir #RugbySeries #IndiaVsNewZealand #U20Rugby #BiharSports #NalandaNews
Rahui, Nalanda | Oct 23, 2026