
खेकड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोर गिरोह के 3 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बागपत के थाना खेकड़ा पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद जगत उर्फ मामा, दीपांशु राजपूत और अमन उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बसी के रजवाहे स्थित पेरीफेरल अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे (.315 बोर), 3 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, चोरी किए गए बिजली के तार के टुकड़े और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
एएसपी बागपत प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली के तार चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
चार्ज संभालते ही इंस्पेक्टर आशीष पुण्डीर की सख्त कार्रवाई ने बिजली तार चोर गिरोह पर शिकंजा कस दिया।
#Baghpat #Khekra #BaghpatPolice #Encounter #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #ElectricWireTheft #InspectorAshishPundir
Baghpat Police UP Police
Baghpat, Bagpat | Jul 13, 2026