#बालाघाट
आज 23 अगस्त 2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बैहर द्वारा प्रभावित ग्रामों में क्लोरीनेशन एवं ब्लीचिंग छिड़काव तथा जल परीक्षण एवं खराब हैण्डपम्प का सुधार कार्य किया गया। श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बालाघाट द्वारा प्रभावित ग्रामों में विभाग द्वारा संचालित कार्यों का निरीक्षण किया।
जिसके तहत विकासखण्ड बैहर के 02 ग्राम में 06 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। इसी प्रकार बैहर वि.खंड के 04 ग्रामों में 16 जल स्रोतों का तथा बिरसा वि.खंड के 04 ग्रामों में 26 जल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। साथ ही वि.खंड बैहर में 03 ग्राम में 07 जल स्रोतों एवं विकासखण्ड बिरसा में 02 ग्राम में 05 जल स्रोतों से नमूनों का संग्रहण किया। विकासखण्ड बैहर के 03 ग्राम में 03 एवं बिरसा विकासखण्ड के 02 ग्राम में 02 हैण्डपम्प का सुधार किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp #WelfareTribal #minphemp