
नाथद्वारा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 22 से जीते प्रकाश सनाढ्य 'ब्रजवासी' बने किंगमेकर, तय करेंगे नया बोर्ड
नाथद्वारा। नाथद्वारा नगरपालिका चुनाव के नतीजे सामने आते ही स्थानीय सियासत में जबरदस्त रोमांच पैदा हो गया है। 20 सीटों के साथ बीजेपी और 19 सीटों पर सिमटी कांग्रेस के बीच बोर्ड बनाने की जंग अब वार्ड नंबर 22 से निर्दलीय जीतकर आए प्रकाश सनाढ्य 'ब्रजवासी' की चौखट पर आ टिकी है। दोनों ही प्रमुख दल बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर हैं, जिससे प्रकाश सनाढ्य का समर्थन चेयरमैन की कुर्सी तय करने में निर्णायक साबित होगा।
विनम्र छवि और मजबूत बैकग्राउंड का असर
श्रीनाथजी की नगरी में ब्रजवासी समाज और आम जनता के बीच प्रकाश सनाढ्य की पहचान एक बेहद सहज और विनम्र व्यक्तित्व के रूप में है। स्थानीय समीकरणों पर उनकी गहरी पकड़ है।
पर्दे के पीछे की 'साइलेंट टीम' का कमाल
इस जीत के पीछे सनाढ्य की एक समर्पित और संगठित टीम की रणनीति मानी जा रही है। भले ही यह टीम चुनावी मंचों पर खुलकर सामने नहीं आई, लेकिन जमीनी स्तर पर बूथ प्रबंधन और मतदाताओं को साधने में इसी 'साइलेंट फोर्स' ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
फिलहाल बीजेपी और कांग्रेस दोनों खेमों की नजरें प्रकाश सनाढ्य पर टिकी हैं। चेयरमैन की चाबी अब पूरी तरह से 'ब्रजवासी' के हाथ में है। #nathdwara #rajsamand