हाईकोर्ट के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई, पचपेड़वा इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान निलंबित
बलरामपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में हुई विभागीय जांच में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पचपेड़वा थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद 11 सितंबर को यह कार्रवाई की गई।
वहीं, निरीक्षक राजकुमार सिंह को पचपेड़वा थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला को मीडिया सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में लापरवाही, अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।