सलूणी की बेटी मधु चौहान 'नारी तू नारायणी' सम्मान से सम्मानित, सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित
प्रदेश की राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह 'नारी तू नारायणी सीजन-5' में चंबा जिले की बेटी ने नाम रोशन किया है। सलूणी उपमंडल के हलेला गांव की मधु चौहान को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'नारी तू नारायणी' सम्मान से सम्मानित किया। मधु चौहान वर्तमान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिमगिरी में वार्डन के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। मधु छात्रावास की बच्चियों की मातृत्व भाव से सेवा करती हैं, जरूरतमंद बच्चों को अपने स्तर पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाती हैं और बुजुर्गों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। उनके इस सम्मान से सलूणी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
Chamba, Chamba | Sep 11, 2026