
संबल योजना के 226 हितग्राहियों को 5.02 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि वितरित
________________
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से किया राशि का वितरण
________________
खरगोन जिले के हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ
________________
खरगोन 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 24 अगस्त 2026 को हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत खरगोन जिले के 226 हितग्राहियों को कुल 5 करोड़ 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया गया।
संबल योजना के माध्यम से श्रमिक एवं उनके परिवारों को विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण किए जाने से जिले के पात्र हितग्राहियों को सीधे आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय खरगोन के एनआईसी कक्ष में नगर पालिका परिषद खरगोन के उपाध्यक्ष श्री भोलु कर्मा, श्रम पदाधिकारी श्री रविन्द्र दुबे, श्रम निरीक्षक श्री सुदीपसिंह अलावा, श्रीमती चंचल पंवार, श्री बी.आर. मण्डलोई, श्री देवेन्द्रसिंह मण्डलोई, श्री रोहित भावसार एवं श्री अजय चौहान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संबल योजना के हितग्राही श्री रफीक शेख, शहजादी खान एवं फरीदा शेख सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। राशि के सिंगल क्लिक से अंतरण पर हितग्राहियों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP #khargone