समग्र विकास का आधार हैं खेल : डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार कटारे
________________
अंडर-19 जिला स्तरीय फुटबॉल चयन स्पर्धा में 10 विद्यालयों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
________________
चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय स्पर्धा में करेंगे खरगोन का प्रतिनिधित्व
________________
खरगोन 27 अगस्त 2026। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल बच्चों के समग्र विकास की आधारशिला हैं। यह बात डिप्टी कलेक्टर श्री वीरेंद्र कुमार कटारे ने गुरुवार को गोकुलदास सैनिक स्कूल में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय शालेय अंडर-19 फुटबॉल चयन स्पर्धा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में टीम वर्क की भावना विकसित होती है और उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का विकास होता है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री तेजसिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध करा रहा है, जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेल, विज्ञान, गायन, वादन सहित अन्य विधाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
स्पर्धा के संयोजक एवं गोकुलदास सैनिक स्कूल के डायरेक्टर श्री अशोक महाजन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्रीड़ा निरीक्षक श्री हबीब बेग मिर्जा ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्पर्धा में जिले के 10 विद्यालयों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर उपप्राचार्य श्रीमती जमिला मेंडिस, कोच श्री सावन रघुवंशी, श्री अनिल पाण्डेय, श्रीमती माशि सचिन मोरे, श्री जितेंद्र हिरवे, श्री कमल शास्त्री, श्री अनिल पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
चयनित खिलाड़ी करेंगे संभाग स्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय स्पर्धा में खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका कोच श्री प्रभात पटेल, श्री तनवीर खान तथा टेबल रेफरी श्री सूरज पाल एवं श्री अब्दुल समद शेख ने निभाई।
#JansamparkMP #khargone