Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

5 वर्षीय मासूम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जनसहयोग की अपील डिंडौरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरेरा से एक 5 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है तथा आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तरेरा निवासी इमरान खान (5 वर्ष 10 माह), पिता इक्तियार खान, 17 जून 2026 की सुबह लगभग 8 बजे अपने घर से अचानक कहीं चला गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव, आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर करंजिया थाना पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 15/2026 एवं अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार लापता बालक का कद लगभग 3 फीट, रंग गोरा, चेहरा गोल, बाल छोटे एवं सुनहरे रंग के हैं। उसकी आंखें भूरी हैं। घटना के समय वह हरे रंग की टी-शर्ट, ग्रे रंग की पैंट तथा लाल रंग की चप्पल पहने हुए था। पुलिस प्रशासन ने जनसाधारण से अपील की है कि यदि उक्त बालक कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना करंजिया या डिंडौरी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से बालक को शीघ्र उसके परिवार से मिलाया जा सकता है। बालक के लापता होने की घटना से पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है, वहीं परिजन उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। #MissingChild #DindoriNews #KaranjiaPolice #FindImranKhan #MPPolice #Dindori #ChildMissing #MadhyaPradesh #BreakingNews #PublicAppeal #PoliceAlert #HelpFindChild #ViralNews #NationalNews #DindoriPolice

Dindori, Dindori | Jun 18, 2026

MORE NEWS

"SAFE CLICK 2.0" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ठगी से बचें और साइबर अपराध की सूचना तत्काल हेल्पलाइन –1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज कराएं। आइए, सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

#SafeClick20 #CyberSafety #CyberAwareness #DindoriPolice #MPPolice #DigitalSafety #CyberCrime  #MadhyaPradesh
#halchal24news

"SAFE CLICK 2.0" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ठगी से बचें और साइबर अपराध की सूचना तत्काल हेल्पलाइन –1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज कराएं। आइए, सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनें। #SafeClick20 #CyberSafety #CyberAwareness #DindoriPolice #MPPolice #DigitalSafety #CyberCrime #MadhyaPradesh #halchal24news

Dindori, Dindori | Jun 27, 2026

युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, बस स्टैंड से कॉलेज तक चला जनजागरूकता अभियान

डिंडौरी में अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र ने "विकसित भारत की पहचान–नशामुक्त भारत" थीम पर बस स्टैंड से लेकर कॉलेज परिसर तक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

अभियान की शुरुआत मंडला बस स्टैंड से हुई, जहां यात्रियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। "रोको-टोको अभियान" के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोककर नशा मुक्ति संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगाए गए। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

इसके बाद चंद्र विजय कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों से अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की टीम के साथ माय भारत, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "नशा मुक्त भारत–विकसित भारत" के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

#NashaMuktBharat
#DrugFreeIndia
#SayNoToDrugs
#YouthForChange
#InternationalDayAgainstDrugAbuse
#DindoriNews
#MadhyaPradesh
#AwarenessCampaign
#SocialJustice
#HealthyYouth
#NashaMukti
#ViksitBharat
#MyBharat
#BreakingNews
#NationalNews
#ViralNews
#PublicAwareness
#DrugFreeSociety
#IndiaAgainstDrugs
#JanJagran

युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, बस स्टैंड से कॉलेज तक चला जनजागरूकता अभियान डिंडौरी में अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र ने "विकसित भारत की पहचान–नशामुक्त भारत" थीम पर बस स्टैंड से लेकर कॉलेज परिसर तक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत मंडला बस स्टैंड से हुई, जहां यात्रियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। "रोको-टोको अभियान" के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोककर नशा मुक्ति संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगाए गए। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। इसके बाद चंद्र विजय कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों से अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की टीम के साथ माय भारत, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "नशा मुक्त भारत–विकसित भारत" के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। #NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #YouthForChange #InternationalDayAgainstDrugAbuse #DindoriNews #MadhyaPradesh #AwarenessCampaign #SocialJustice #HealthyYouth #NashaMukti #ViksitBharat #MyBharat #BreakingNews #NationalNews #ViralNews #PublicAwareness #DrugFreeSociety #IndiaAgainstDrugs #JanJagran

Dindori, Dindori | Jun 27, 2026

बरसात से पहले पशुओं का टीकाकरण अभियान तेज, समनापुर के भाजीटोला माल में 143 पशुओं को लगाया गया गला घोटू रोग का टीका
              
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
                इसी क्रम में विकासखंड समनापुर की ग्राम पंचायत भाजीटोला माल में पशु स्वास्थ्य केंद्र चंदरानी के पशु चिकित्सक डॉ. डी.एस. चंदेल द्वारा विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुपालक किसान गुलाब सिंह, केशव, कीरत सिंह मरावी, धरण सिंह मरावी सहित अन्य किसानों के कुल 143 गाय, भैंस, बकरी एवं अन्य पालतू पशुओं का गला घोटू (एचएस) रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया।
               पशु चिकित्सक ने पशुपालकों को बताया कि वर्षा ऋतु में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर टीकाकरण कराने से पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है तथा पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
             पशुपालन विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण कराएं और किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

बरसात से पहले पशुओं का टीकाकरण अभियान तेज, समनापुर के भाजीटोला माल में 143 पशुओं को लगाया गया गला घोटू रोग का टीका कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड समनापुर की ग्राम पंचायत भाजीटोला माल में पशु स्वास्थ्य केंद्र चंदरानी के पशु चिकित्सक डॉ. डी.एस. चंदेल द्वारा विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुपालक किसान गुलाब सिंह, केशव, कीरत सिंह मरावी, धरण सिंह मरावी सहित अन्य किसानों के कुल 143 गाय, भैंस, बकरी एवं अन्य पालतू पशुओं का गला घोटू (एचएस) रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। पशु चिकित्सक ने पशुपालकों को बताया कि वर्षा ऋतु में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर टीकाकरण कराने से पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है तथा पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। पशुपालन विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण कराएं और किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करें। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंडला बस स्टैंड क्षेत्र में चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री माधुरी रजक के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-15, मंडला बस स्टैंड, डिंडोरी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

             कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के महत्व तथा नशामुक्त भारत के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

          इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर स्टाफ, शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं-बालिकाओं ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

             कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

           कार्यक्रम के समापन पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने सभी उपस्थितजनों को नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ दिलाई तथा स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प कराया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंडला बस स्टैंड क्षेत्र में चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री माधुरी रजक के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-15, मंडला बस स्टैंड, डिंडोरी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के महत्व तथा नशामुक्त भारत के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर स्टाफ, शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं-बालिकाओं ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ने सभी उपस्थितजनों को नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ दिलाई तथा स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प कराया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

27 जून 2026

27 जून 2026

Dindori, Dindori | Jun 27, 2026