
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगों द्वारा 68 वर्षीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 'डिजिटल अरेस्ट' करने की कोशिश की गई। खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए भारी दबाव बनाया और बुजुर्ग से उनके ₹35 लाख एक ही बैंक खाते में जमा करवा लिए। जब ठग इस पूरी रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर कराने की तैयारी में थे, तभी बुजुर्ग के मित्र की सूचना पर एसएसपी बिलासपुर के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इस ठगी को रोक लिया और पूरे 35 लाख रुपये सुरक्षित बचा लिए।
बिलासपुर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि पुलिस, सीबीआई या ईडी जैसी कोई भी एजेंसी कभी वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' नहीं करती। किसी भी अनजान व्यक्ति के डराने पर घबराएं नहीं और न ही किसी खाते में पैसे ट्रांसफर करें। यदि आपके साथ ऐसा कोई प्रयास होता है, तो तुरंत नजदीकी थाने में संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
#BilaspurPolice #CyberCrime #DigitalArrest #CyberSafety #FraudAlert #StayAlert #PoliceAction #CyberAwareness #ChhattisgarhNews #FatafatNews