
2 वर्षीय मासूम बच्चे की जिउतिया पर्व पर ही मिला शव, सगी चाची ने ही कर दी h#त्या,
The silence media news
औरंगाबाद - जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में 12 घंटे से गायब एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। जिउतिया व्रत से एक दिन पहले बरामद शव के कारण गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के मनार पंचायत की है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में उसकी सगी चाची को गिरफ्तार किया है।
जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मनार पंचायत क़े गंगा बिगहा गांव में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विकास यादव के पुत्र भोला कुमार रूप में बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, विकास यादव क़े पुत्र भोला कुमार गुरुवार की शाम करीब 4 बजे से लापता था। बच्चे के लापता होने के बाद परिजन और पुलिस प्रशासन उसकी खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि बच्चे का शव गांव के बगल स्थित नहर में मिला है। मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, गंगा बिगहा निवासी विकास यादव की पत्नी संगीता देवी ने अपने करीब दो वर्षीय पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के गायब होने को लेकर दाउदनगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। दर्ज आवेदन के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर दाउदनगर एसडीपीओ चंद्र भूषण कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर छानबीन के साथ तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने मृत मासूम के चाची 25 वर्षीय नीतू कुमारी पति जयप्रकाश यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। एसडीपीओ ने बताया है कि पूछताछ में महिला ने बच्चे को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है।
इस संबंध में दाउदनगर एसडीपीओ चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि आरोपित महिला ने अपराध स्वीकार किया है।
गिरफ्तार चाची नीतू कुमारी ने बताया कि जेठ और जेठानी उसके पति को आए दिन उसके प्रति भड़काते रहते थे, जिसके कारण उसका पति उसको प्रताड़ित करता था। जिससे उसका दाम्पत्य जीवन में लड़ाई झगडे होते थे। इसी प्रतिशोध के कारण उसने गुरुवार की शाम अपने जेठ का बेटा भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार को गोद में लेकर घर के पास स्थित नहर में फेंक आई।
पुलिस ने दूसरे दिन शुक्रवार को बच्चे का शव नहर से बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने आरोपि चाची को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के अनुसंधान में दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई नेहा कुमारी, अनुसंधानकर्ता सुदीश कुमार, विक्की कुमार सक्सेना, परमानंद कुमार और अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। #औरंगाबाद #aurangabad #thesilencemedianews #daudnagar #दाउदनगर