अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार व जिला भर में उद्धघोषित अपराधी, बेल जंपर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने अदालत द्वारा उद्धघोषित अपराधी किशन सिंह निवासी वार्ड नं 8 गांव सुराणा जिला जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।
पीओ स्टाफ रेवाड़ी से एसआई लाल चंद ने बताया कि आरोपी किशन सिंह काफी दिनों से चेक बाउंस के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके पश्चात माननीय अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में अलग से अभियोग धारा 209 बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज किया था। जो इस मामले में रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए आरोपी किशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Rewari, Rewari | Aug 20, 2026