
खुद बारिश से बचने के लिए छत के नीचे खड़े रहे निगमकर्मी, गाय को सड़क पर छोड़ दिया!
उदयपुर में इंसानियत पर सवाल खड़ा करता एक नजारा सामने आया।
आज उदयपुर में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान नगर निगम के कर्मचारियों का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए।
बारिश से बचने के लिए निगम कर्मचारी खुद चाय की टपरी के नीचे आश्रय लेते नजर आए, लेकिन उनकी गाड़ी में मौजूद गाय को खुले आसमान के नीचे सड़क पर ही खड़ा छोड़ दिया गया।
गाय लगातार बारिश में भीगती रही, जबकि कर्मचारी खुद बारिश से बचने का इंतजाम कर चुके थे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इंसान को बारिश से बचने के लिए आश्रय की जरूरत महसूस हुई, तो उसी गाड़ी में मौजूद गौ माता के लिए संवेदना क्यों नहीं जागी?
बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कांजी हाउस भी मौजूद था। ऐसे में गाय को वहां सुरक्षित पहुंचाया जा सकता था।
क्या नगर निगम के जिम्मेदार कर्मचारियों की संवेदनशीलता इतनी खत्म हो गई कि खुद के लिए छत नजर आई, लेकिन एक बेजुबान के लिए नहीं?
यह किसी एक कर्मचारी को कटघरे में खड़ा करने का सवाल नहीं, बल्कि नगर निगम की पशु-कल्याण व्यवस्था और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल है।
👉 उदयपुर नगर निगम को इस मामले का संज्ञान लेकर जवाब देना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में किसी भी बेजुबान पशु को इस तरह बारिश में खुले में न छोड़ा जाए।
सवाल सिर्फ गाय का नहीं… सवाल हमारी इंसानियत का है।
#Udaipur #UdaipurNews #NagarNigam #GauMata #AnimalWelfare #LakeCityNews #RajasthanNews