
🚨 कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर: पूर्व सीएमओ डॉक्टर शैलेंद्र शैली गिरफ्तार! 🚨
लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आई एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाने और घटनास्थल की निशानदेही के लिए उसे थाने से बाजार के रास्ते पैदल अस्पताल तक घुमाया।
📹 वीडियो में कबूला गुनाह: आरोपी डॉक्टर वीडियो में अपनी गलती मानते हुए कह रहा है, "मैं पूर्व सीएमओ हूँ, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई..."। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित बच्ची के पिता के अनुसार, पेट दर्द की शिकायत के बाद वे अस्पताल पहुंचे थे, जहाँ आरोपी डॉक्टर ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।
⚖️ महिला आयोग सख्त, सेवाएं समाप्त:
राज्य महिला आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग से दो दिन के भीतर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (ATR) मांगी है। आयोग ने कहा कि यह एक डॉक्टर जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा विश्वास का घोर दुरुपयोग है। आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, और स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी डॉक्टर की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
#Kurukshetra #CrimeNews #POCSOAct #WomenSafety #HaryanaPolice #followers #kbnindianews