Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
image
image
image
image
image

NEET, CBSE विवाद और पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का CM आवास घेराव, सांसद दीपेंद्र हुड्डा-जिला प्रधान मेवा सिंह अशोक अरोड़ा राम करण काला मनदीप चटठा कैलाशों सैनी संजीव भूखड़ी समेत हजारों कार्यकर्ता पहुंचे; पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 6, 2026

MORE NEWS

आदर्श स्कूल  में "लैंगिक संवेदनशीलता" विषय पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

बरगट जट्टान, 6 जून। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरगट जट्टान में सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र (COE), पंचकूला के तत्वावधान में "लैंगिक संवेदनशीलता" विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र जनपदों के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के  प्रधानाचार्य श्री रोबिन कुमार ने सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डॉ. सुरिंदर कौर सैनी एवं सुश्री ममता पांडेय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

रिसोर्स पर्सन्स ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप विद्यालयों में लैंगिक समानता, सम्मान और संवेदनशीलता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों, केस स्टडी एवं समूह चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को जेंडर सेंसिटिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एक सुरक्षित, समावेशी एवं भेदभाव-मुक्त विद्यालयी वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री रोबिन कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में समानता, सम्मान और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों को नई सोच एवं सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं, जिसका लाभ विद्यार्थियों को भी मिलता है।

विद्यालय के प्रबंधक श्री सोहनलाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करके एक बेहतर एवं समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विषय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा रिसोर्स पर्सन्स को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

आदर्श स्कूल में "लैंगिक संवेदनशीलता" विषय पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न बरगट जट्टान, 6 जून। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरगट जट्टान में सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र (COE), पंचकूला के तत्वावधान में "लैंगिक संवेदनशीलता" विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र जनपदों के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रोबिन कुमार ने सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डॉ. सुरिंदर कौर सैनी एवं सुश्री ममता पांडेय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। रिसोर्स पर्सन्स ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप विद्यालयों में लैंगिक समानता, सम्मान और संवेदनशीलता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों, केस स्टडी एवं समूह चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को जेंडर सेंसिटिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एक सुरक्षित, समावेशी एवं भेदभाव-मुक्त विद्यालयी वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री रोबिन कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में समानता, सम्मान और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों को नई सोच एवं सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं, जिसका लाभ विद्यार्थियों को भी मिलता है। विद्यालय के प्रबंधक श्री सोहनलाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करके एक बेहतर एवं समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विषय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा रिसोर्स पर्सन्स को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 6, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर हुए पहले आंदोलन की तस्वीरें
#cockroachjantapart

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर हुए पहले आंदोलन की तस्वीरें #cockroachjantapart

Thanesar, Kurukshetra | Jun 6, 2026

Thanesar, Kurukshetra | Jun 6, 2026

NEET, CBSE विवाद और पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का CM आवास घेराव, सांसद दीपेंद्र हुड्डा-जिला प्रधान मेवा सिंह अशोक अरोड़ा राम करण काला मनदीप चटठा कैलाशों सैनी संजीव भूखड़ी समेत हजारों कार्यकर्ता पहुंचे; पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल। - Thanesar News